केजरी सरकार का फैसला,दिल्ली में हरिजन के स्थान पर अब डा. अंबेडकर शब्द होगा इस्तेमाल

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन गुलेरिया

दिल्ली सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए हरिजन शब्द के स्थान पर डा. अंबेडकर शब्द इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिजन शब्द के स्थान पर डा. अंबेडकर शब्द के प्रयोग की अधिसूचना पारित की और निर्देश दिया कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए।

गौतम ने आज यहां कानून विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी गलियों, मोहल्लों, मोहल्ला क्लीनिकों और कॉलोनियों में हरिजन शब्द को डा. अंबेडकर से बदलने का प्रस्ताव रखा।

इसके अलावा राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर रखरखाव, दूषित और कम पानी आपूर्ति जैसे विभिन्न मुद्दों को हल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो।

उन्होंने सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...