सोलन – रजनीश ठाकुर
केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मजदूर वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है। श्रम कानूनों को ध्वस्त कर लेबर कोर्ट बनाए गए हैं। लेकिन इनका लाभ महज बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों को ही मिल रहा है। मजदूर वर्ग जबकि समस्या झेल रहा है। यह बात बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान बाबा हरदीप सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश का मजदूर कई समस्याओं से झेल रहा है। वहीं, केंद्र सरकार मजदूर वर्ग के हितों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों को खत्म करने का प्रयास केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकारों द्वारा श्रम कानून बनाए गए थे,उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह श्रम कानून मजूदरों की समस्याओं का समाधान करते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चोर लेबर कोर्ट भी शुरू नहीं हो पाए हैं।
उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग के हितों की लड़ाई इंटक की ओर से लड़ी जाए। मजदूर वर्ग के हितों की अनदेखी सहन नहीं होगी। वहीं, इससे पहले इंटक की वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

