
शाहपुर – नितिश पठानियां
केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए एमए हिंदी सहित कई अन्य प्रोग्रामों में सीटें भर नहीं पाई हैं। इन सीटों को भरने के लिए ओपन काल की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी के लिए पंजीकरण किया था, वह ओपन काल के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
जो विद्यार्थी प्रथम दूसरी चयनित सूची में थे, लेकिन फीस जमा नहीं करवा पाए थे, इस मौके के लिए पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों की प्रथम सूची ओपन काल सीयूईटी के स्कोर पर बनी मैरिट के आदार पर होगी जोकि केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर जल्द डिस्पले होगी।
एमए हिंदी प्रोग्राम में जनरल कैटेगरी में 12, ओबीसी में 4, एससी कैटेगरी में चरा, एसटी में एक, ईडब्ल्यूएस में तीन और सेल्फ फाइनांस की पांच सीटें खाली हैं। एमएससी बायोइन्फार्मेटिक्स में ओपन कैटेगरी में 15, ओबीसी (नान क्रीमी में सात, एससी वर्ग में तीन, इड्ल्यूएस में दो और सेल्फ फाइनांस में चार सीटें खाली हैं।
ये सीटें हैं खाली
एमए इंगलिश में ओपन वर्ग में नौ, ओबीसी में चार, एससी में चार एसटी में एक और ईडब्ल्यूएस में तीन, सेल्फ फाइनांस के तहत पांच सीटें खाली हैं। एमबीए में अनारक्षित में 25, ओबीसी, नान क्रीमी 19 एससी कैटेगरी में छह, एसटी में एक, इडब्ल्यूएस में आठ व सेल्फ फाइनांस में नौ सीटें हैं।
इसी तरह से एमएससी कैमिस्ट्री साइन में ओपन वर्ग में 12, ओबीसी में पांच, एसटी में एक, एसटी में दो व इडब्ल्यूएस में तीन तथा सेल्फ फाइनांसिंग में पांच सीटें खाली हैं। ए
मएससी एनिमल साइंस जूलाजी में ओपन कैटेगरी में आठ, ओबीसी में छह, एससी में दो, एसटी में एक, ईडब्ल्यूएस में दो और सेल्फ फाइनांस में पांच सीटें रिक्त हैं। एमएससी प्लांट साइंस बाटनी में ओपन कैटेगरी में आठ, ओबीसी में तीन, एससी में दो, एसटी में दो, ईडब्ल्यूएस में एक और सेल्फ फाइनांस में तीन सीटें हैं।
यह बोले परीक्षा नियंत्रक
केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत कई प्राग्रामों में सीटें भर नहीं पाई हैं। जिनकी जानकारी केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
