कुल्लू में कांगड़ा का युवक 9 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन का दिया रिमांड

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल के कुल्लू के मनाली में चिट्टा के साथ पकड़े गए कांगड़ा जिले के युवक को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी युवक को देर शाम पुलिस को सौंप दिया गया। इस दौरान आरोपी के पास से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए जिला पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में देर शाम जब मनाली के अलेउ में पुलिस गश्त पर थी तो उन्हें एक व्यक्ति पर शक हुआ.

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव बरोह जिला कांगड़ा के रूप में हुई है.

नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नौ ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस दौरान आरोपियों से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...