कुल्लू जिले के सरानाहुली में छह कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

जानकारी के अनुसार डाबे राम पुत्र हरि सिंह के मकान में आग की यह घटना पेश आई। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई।

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली शाट पंचायत के सरानाहुली गांव में छह कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। बुधवार रात को आग की इस घटना में पांच लाख का नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार डाबे राम पुत्र हरि सिंह के मकान में आग की यह घटना पेश आई। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग से 10 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि सरानाहुली गांव में आग की घटना पेश आई है जिसमें पांच लाख का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...