कुल्लू के शमशी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक की मौत

--Advertisement--

Image

क़ुल्लू,26 अक्टूबर – आदित्य 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बाइक( HP34D 8062) शमशी के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस पर दो युवक सवार थे। हादसे में में दोनों युवकों की मौत हो गई है।

घायल युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के मृतक युवको की पहचान 24 साल के ट्विंकल ठाकुर उर्फ सनी पुत्र नारायण चंद्र शास्त्री नगर, 22 वर्षीय अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय नील कुमार निवासी लंका बेकर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार हालांकि दोनों युवकों को हादसे के बाद उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया।

युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, इसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा जायेगा। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर भी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...