कुल्लू के निरमंड ब्लॉक में बादल फटने से भारी तबाही, एक मकान में चार सदस्यों का परिवार लापता

--Advertisement--

बागीपुल में बाढ़ की चपेट में आया मकान, परिवार लापता, निरमंड के कुर्पन खड्ड ने किया रौद्र रूप धारण, मचाई तहाबी, एक मकान में चार सदस्यों का परिवार भी लापता

कुल्लू – अजय सूर्या                                             

जिला कुल्लू में बुधवार रात भर हुई वर्षा से जिला भर में तबाही का मंजर देखने को मिला है। सबसे अधिक नुकसान निरमंड उपमंडल के बागीपुल में बताया गया है। यहां पर कुर्पन खड्ड में बाढ़ आने से बागीपुल में नौ मकान चपेट में आ गए।

इसमें एक मकान में रह रहे परिवार बाढ़ में बह गया परिवार के चार सदस्यों के मकान सहित बहने की आशंका है। जबकि इस मकान में चार नेपाली भी रहते थे वह भी लापता है। ऐसे में और जगह भी कई लोगों के बहने की सूचना है। हालांकि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता बुद्वि सिंह ठाकुर के बोल

बागीपुल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्वि सिंह ठाकुर ने बताया कि बागीपुल में टाप पर बादल फटने से कुर्पन खड्ड में बाढ़ आ गई। इसमें सिंह गांड में कई दुकानें, होटल बह गए। यहां पर किसी के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जबकि बागीपुल में नौ मकान बह गए हैं। इसमें एक मकान में चार सदस्यों का परिवार भी लापता है। उनके बहने की आशंका है। ऐसे में सुबह से उनकी तलाश की जा रही है।

मकान में चार नेपाली भी रह रहे थे उनका भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जबकि बागपुल में लगे दो पुल बह गए हैं। इसमें एक पुल अभी तैयार हुआ था बस उद्घाटन का इंतजार था वह भी बह गया है। केदस गांव में भी मकान के बहने की सूचना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...