कुलदीप सिंह पठानिया ने चुबाड़ी में अग्निपथ योजना के खिलाफ खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – अनिल संब्याल

तहसील मुख्यालय चुवाड़ी में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता व चुनाव कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया ने भारतीय सेना में अग्नी पथ के माध्यम से की जाने वाली भर्ती योजना के खिलाफ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कुलदीप सिंह पठानिंया ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह अग्नी पथ योजना देश व देश के लाखों युवाओं के साथ धोखा है । इस योजना से भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है ।और युवाओं के साथ सारसर अन्याय है ।

हमारे देश के युवा कड़ी मेहनत कर भारत के सेना में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत करते है।और उन्हे भर्ती करने के चार साल बाद 25 प्रतिशत को रखा जाएगा व 75 प्रतिशत को रिटायर कर दिया जाएगा ।जोकि सरासर युवाओं के साथ एक बहुत बडा अन्याय है ।जो युवा इस योजना के तहत भर्ती किए जा रहे हैं उन्हे हमेशा यही डर सताता रहेगा कि सेना से रिटायर होने के बाद वह आगे भविष्य में क्या करेंगे ।

उन्हे जो वितिय लाभ सरकार दे रही है इस महंगाई के दौर में उस राशी से क्या होगा।हिमाचल प्रदेश के अधिकतर युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहें हैं । जो वयक्ती सेना में सेवा देने के बाद रिटायर होता है उसका पूरा परिवार सुरक्षित महसूस करता है क्यो कि रिटायरमैंट के बाद उसे पैशन मिलती है । उसके मरने के बाद उसकी पत्नी को पैंशन मिलती है। सेना में भर्ती होने पर उसके बेटे व बेटी को कोटा मिलता है ।मैडिकल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं ।

इस योजना के बाद उन्हे इन सभी सुविधाओं से वचिंत होना पडेगा। पठानिंया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांग की है इस योजना को बंद कर सेना में स्थाई भर्ती की जाए ।

जिससे देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके नाकि रक्षा बजट में 28 प्रतिशत कटौती कर युवाओं के साथ धोखा किया जाए। अगर योजना केंद्र सरकार द्वारा जल्द वापिस ना ली गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला,महासचिव विजय सिंह कंवर ,युकां अध्यक्ष संदीप जसरोटीया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू देवी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चाढक,मनीष मलहोत्रा, अजीत सिंह चंबियाल, मनू राजपूत, सन्नी चंबियाल, पार्षद रोहित शर्मा, कमल सिंह, हितेश बैहल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...