
चुवाड़ी – अनिल संबियाल
ब्लाक कांग्रेस कमेटी भटियात ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता व चुनाव प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया के जन्मदिवस को शनिवार को संवेदना दिवस के रूप में मनाया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल ने बताया कि गत माह 19 अगस्त को जो त्रासदी भटियात क्षेत्र में हुई थी।
जिसमें भटियात की जनता का काफी जानी व माली नुकसान हुआ है। जिसको मध्यनजर रखते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया था कि 17 सितंबर को संवेदना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। संवेदना दिवस के आरंभ में एक ही परिवार के तीन सदसयों की मृत्यु हुई जिनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।उसके उपरान्त वहां आए लोग को कुलदीप सिंह पठानिंया ने संबोधित किया।
पठानिंया ने अपने संबोधन में कहा कि जो त्रासदी गत माह हुई उसने पूरे भटियात को हिला के रख दिया है । एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी हालात सुधरे नही हैं लोग आज भी सहमे हुए हैं।भटियात की सड़कें, पेयजल, बीजली की व्यवस्था करीब एक सप्ताह तक बाधित रही। भटियात के अभी भी कई दुर्गम इलाके हैं जहां पर पीने के पानी की वयवस्था नहीं हो पाई है।शासन व प्रशासन भटियात में दर्जनों गांव जैसे त्रिमथ, जतरून, सलोह,द्रौण,नलेड, नयाई,छलाडा गांव हैं जो कि अभी धस रहें हैं ।
पठानिंया ने कहा कि जब मैं प्रभावित लोगों से मिला तो मैं काफी आहत हुआ हूं कि भटियात की जनता के द्वारा चुने हुए नुमाइंदे। सरकार तक इन प्रभावित लोगों की आवाज नहीं पंहुचा सके हैं। पठानिंया ने आरोप लगाया है कि सरकार के द्वारा जो राहत सामग्री पंहुचाई जा रही है उसे पात्र लोगों तक नहीं पंहुचाई गई है।
बडे दुख की बात है कि इस आपदा की घड़ी में भी मौजूदा विधायक व उसके परिवार के सदस्यों ने राजनीतिकरण किया है। उन्होने कहा गरीब परिवारों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा जा रहा।आगामी दिनों में सर्दियों का मौसम आने वाला परंतु इस बारे में सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
पठानिंया ने कहा कि मौजूदा सरकार बेघर हुए लोगों को तीन तीन बिस्वा जगह उपलब्ध करवाने में अभी तक असमर्थ रही है। उन्होंन कहा कि सरकार जो मुआवजा आज दे रही है वह काफी कम है। जिसके लिए विधानसभा में राजा वीरभद्र सिंह से आग्रह किया था जिसमें 2007 में बदलाव किया गया था।परंतु आज मंहगाई आसमान को छू रही है ।
सीमेंट, सरिया,ईंट ,रेट,बजरी इन सब वस्तुओं के दाम काफी बढ गए हैं। और सरकार जो सहायता राशी दे रही है उसमें आज की तारीख में दो कमरे बनाना काफी मुश्किल है।हमारी सरकार से मांग है कि इसके लिए विशेष पैकेज मिलना चाहिए जिस गरीब का कच्चा घर गिर गया है उसे 5लाख तक सहायता राशी प्रदान करनी चाहिए और जिस व्यक्ति का पक्का मकान गिर गया है ।
उसने लोन के माध्यम से घर बनाया है उसका लोन माफ होना चाहिए और उसे दोबारा ब्याज रहित लोन प्रदान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार बडे बडे उद्योगपतियों के दस लाख करोड का कर्ज माफ कर सकता है तो क्या गरीब लोगों के कर्ज माफ नहीं हो सकते ।
मेरी सरकार से मांग है कि भटियात के लिए कम से कम एक हजार करोड के विशेष बजट की घोषणा करनी चाहिए।उन्होंन कहा कि जल्द ही कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने वाली है और सभी प्रभावित परिवारों को पुनर्स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता की जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल ,पंचायतों के प्रतीनिधी और कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
