कुत्ते की चेन का फंदा बनाकर 35 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शहर के बीचोंबीच मिडल बाजार में अपने मकान की छत पर जाकर एक व्यक्ति ने कुत्ते के गले में बांधने वाली चेन को फंदा बनाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उसका शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव का आई.जी.एम.सी. में पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार सदर थाना के तहत मिडल बाजार में जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सौरभ सूद के रूप में हुई है। मृतक यहां अपनी माता, पत्नी व एक बच्ची के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक वह रविवार रात्रि को छत पर यह कहकर गया था कि वह कुत्ते को घुमाने ले जा रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पड़ोसियों ने लटका हुआ देखा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह कुत्ते को घुमाने के बहाने छत पर गया था, जहां उसने कुत्ते के गले में बांधने वाली चेन से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा लिया है और सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...