किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की राशि जारी पर प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज शाहपुर भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक मंडल अध्यक्ष जोगिंदर कटोच की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से आज जिलाध्यक्ष मनजीत कुमार उपस्थित रहे।

इस बैठक में पिछले किसान मोर्चा के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्य योजना बनाई गई ।

इस बैठक में किसान मोर्चा मंडल शाहपुर के सभी कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त की राशि जारी करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

जिला अध्यक्ष मनजीत कुमार ने कहा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जारी किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने से हिमाचल प्रदेश से 9 लाख 35 हजार किसानों के खाते में अब तक 2 हजार 57 करोड़ रुपए जारी करने से प्रदेश के किसानों और बागवानो को लाभ पहुंचा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से किसानों के लिए बहुत सी किसान हितेषी योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है।

किसानों के खातों में इन योजनाओं का सीधा राशि डालने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। इसी के साथ जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठनात्मक जिला कांगड़ा के चारों मंडलों में प्रत्येक मंडल में 11 से 12हजार किसान “किसान सम्मान निधि” का लाभ उठा रहे हैं।

किसान मोर्चा के सभी मंडल व जिला के कार्यकर्ताओं ने किसान सम्मान निधि किसानों के खातों में डालने के लिए तह दिल से हार्दिक धन्यवाद व आभार प्रकट किया।

इस बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा देवी भाजपा शाहपुर मंडल के महामंत्री सतीश कुमार, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नवीन ठाकुर, सचिव रंजना देवी जिगरी राम, उत्तमचंद ,पुरुषोत्तम कुमार ,वजर सिंह ,बीना देवी ,राधा रानी और सोशल मीडिया सोनू कुमार व किसान मोर्चा मंडल के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...