किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। जबकि आरोपी भी उसके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बागवान के पास मजदूरी के लिए यह परिवार रहता था।

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां एक कमरे में रात को अंदर से ताला लगाकर सोती थीं। सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला। तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी गायब थी।

पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात के समय कमरे में रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति आया था और उसने उसे बाहर बुलाया। मां के पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। तीनों आरोपी पीड़िता के मुंह बोले रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...