किरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास दो कारों में टक्कर, चालक की मौत, छह घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

किरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास कैंची मोड़ में बुधवार सुबह दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर चंडीगढ़ और यूपी नंबर की गाड़ी में हुई। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ नंबर में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।

टक्कर में सभी यात्री घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस से एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया। टक्कर के बाद वाहन का चालक शुभम (25) पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव चक्का जोगिंद्रनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

यूपी नंबर की कार में चार लोग बैठे थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलने पर पर्यटन एवं यातायात पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस के अनुसार आगामी कार्रवाई नियमों के तहत अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...