काशंग नाला के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, विदेशी पर्यटक की मौत

--Advertisement--

किन्नौर घूमने निकले ब्रिटिश नागरिक की बाइक खाई में गिरी; मौके पर तोड़ा दम, टीम में थे 8 मेंबर

किन्नौर – एस पी क्यूलो मथास

जिला किन्नौर के पूह-काजा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर काशंग के पास मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जेम्स बैरेट पासपोर्ट नं.-127599954, निवासी ब्रिटिश यूके के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पुलिस थाना रिकांगपिओ में सूचना मिली कि एनएच-5 पर काशंग नाला के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस पर डीएसपी नवीन जालटा पुलिस व क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की।

डीएसपी के अनुसार ग्रुप लीडर भुवन मोहन सिंह ने बताया कि आज 8 पर्यटकों का ग्रुप मोटरसाइकिलों पर कल्पा से नाको की ओर जा रहा था तथा जेम्स बैरेट मोटरसाइकिल (पीबी 12 एबी-0105) पर सवार था।

जैसे ही वह काशंग नाला के पास पहुंचा तो उसका मोटरसाइकिल एक पत्थर से टकराने के बाद सड़क के किनारे बने पैरापिट से टकरा गया, जिससे जेम्स बैरेट सड़क मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस की क्यूआरटी ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद गहरी खाई से निकाला तथा पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया।

पोस्टमार्टम करवाकर शव को मृतक के भाई को सौंप दिया गया है तथा पुलिस द्वारा इस बारे में संबंधित एम्बैसी को भी सूचना दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भगवान श्रीराम के आदर्शों से मिलती है सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा: राज्यपाल

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ,...