काव्य वर्षा द्वारा लिखी 3 लघु फिल्में यूरोप में हुई फाइनल राउंड के लिए चयनित 

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली दरकाटी की काव्य वर्षा एक लंबे समय से कविता और कहानी लेखन कार्य में सक्रिय है। उनकी कविताओं और कहानियों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी लिखी कहानियों पर बनी फिल्में देश विदेश में पसन्द की जा रही हैं।

उनकी लिखी 3 लघु फिल्में द पिल्लो , समाज और गुड बाई पापा यूरोप के ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित हो रहे। बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में चयनित हुई थीं और अब गर्व और खुशी की बात है कि तीनों फिल्में फाइनल राउंड में प्रवेश कर गयी हैं और 30 सितम्बर और 3 अक्टूबर को दो बार एथेंस शहर में दिखाई जाएंगी ।

यह हिमाचल और उनके चाहने वालों के लिए बहुत खुशी की बात है। उनकी लिखी एक बड़ी हिमाचली फिल्म आई एम प्रिया भी अगस्त में अंतिम सप्ताह में रीलीज़ होगी। इस फ़िल्म से उन्होंने हिमाचली भाषा की फिल्म लिखने की शुरुआत की है जो कि एक बहुत सफल प्रयास है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...