काव्य वर्षा की दो फिल्में यूरोप इंडिपेंडेंट फिल्म महोत्सव के लिए चयनित

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली की काव्य वर्षा जो नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। हर दिन फ़िल्म और कविता लेखन में नए आसमान छू रहा हैं।

उनकी लिखी कविताएं देश विदेश में प्रचलित हो रही हैं। कहानी लेखन से फिल्मों तक का सफर वो अब तय कर चुकी हैं। अभी उन्होंने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

उनकी लिखी 2 लघु फिल्में द पिल्लो और समाज यूरोप के बहुत बड़े फ़िल्म महोत्सव इंडीपेंडेंट सिनेमा फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ आर्ट क्लब पावलोस परसचेकिस 2022 में चयनित हुई हैं। जिसको यूरोप के देश ग्रीस के एथेंस शहर में दिखाया जाएगा।

पहली बार उनकी लिखी फिल्मों को देश से बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर के फ़िल्म महोत्सव में दिखाया जाएगा।

फिल्मों का निर्देशन एकलव्य सेन ने किया है जो बहुत समय से काव्य वर्षा के साथ काम कर रहे हैं और दोनों बहुत अच्छी लघु फिल्मों का निर्माण हिमाचल में रहकर कर रहे हैं।

यह हिमाचल के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हिमाचल में निर्मित लघु फिल्में देश ही नहीं विदेश में अपना डंका बजाने को तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...