कालेज में दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने लोहे की राड की बरामद, थाने तलब किए आरोपित

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

राजीव गांधी राजकीय महाविधालय में छात्र संघ के दो गुटों में मारपीट हो गई। मामला  जोगेंद्रनगर पुलिस थाने पंहुचा हैं। पुलिस ने महाविद्यालय परिसर में एक लोहे की राड बरामद कर आधा दर्जन  हमलावार पुलिस थाने में तलब कर छानबीन शुरू कर दी है।

महाविद्यालय में दो गुटों की झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी संख्या में विद्यार्थी कालेज परिसर निकल गए। हालांकि महाविद्यालय की अनुशासन समिति ने त्वरित कारवाई करते हुये हमलावर दोनों पक्षो को खदेड़ा ओर फटकार भी लगाई।

सोमवार को सुबह करीब दस बजे छात्र संघों के दो गुटों में हुई मारपीट के बाद यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह ने कहा कोई भी बड़ी मारपीट महाविद्यालय परिसर में नहीं हुई है। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन अनुशासनहीना पर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।

पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया मारपीट में शामिल दोनों पक्षों को पुलिस थाने में तलब किया गया है व  जांच जारी है। सोमवार सुबह कालेज खुलते ही छात्रों के बीच विवाद के बाद कैंपस में दहशत का माहौल बन गया। पढ़ाई करने के लिए दूर दराज से पहुंचे छात्र परेशान हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...