कार दुर्घटना में गर्भवती महिला व पति की मौत, बच्चे सहित तीन घायल

--Advertisement--

कार दुर्घटना में गर्भवती महिला व पति की मौत, बच्चे सहित तीन घायल।

सिराज छतरी – अजय सूर्या 

सिराज क्षेत्र के लेह-शिकावरी मार्ग पर बीती देर शाम एक कार के खाई में गिरने से गर्भवती महिला व उसके पति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने दुर्घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाचा धार की गर्भवती महिला को पीड़ा के दौरान चैकअप के लिए थुनाग अस्पताल ले गए थे, जिसे बाद में कार से घर लाया जा रहा था।

इसी दौरान लेह-शिकावरी सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गर्भवती महिला और उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार में मृतक दंपति की पहचान लता देवी व उसके पति खेम सिंह के रूप में की गई है, जबकि घायलों में चंद्रमणि, संजय कुमार और एक बच्चा रुद्रा शामिल है।

एसपी सौम्या साम्बशिवन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का नेरचौक अस्पताल में उपचार चला हुआ है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...