कार चालक ने रौंदा युवक, मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- व्यूरो रिपोर्ट

ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में देर रात भुंगरनी रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब दो युवक बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे और विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात दस बजे के करीब पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है। शुरूआती जांच में पता लगा है कि 21 वर्षीय धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां और गौरव पुत्र फकीर चंद भुंगरनी रोड़ पर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां तैनात डाक्टर ने जांच कर धनीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने हादसे तथा एक युवक की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...