कार की टक्कर से करीब 10 फुट तक उछल कर गिरा वाइक सवार, आइजीएमसी रेफर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं शहर के बीचोंबीच शिमला-मटौर नेशनल हाईवे 103 पर सबसे व्यस्त रहने वाले मिनर्वा चौक पर कार और बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार कार की टक्कर से करीब 10 फुट तक उछल कर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार की टांग की हड्डी फ्रेक्चर हुई है। बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार एक कार मीट मार्केट संपर्क सड़क से नेशनल हाईवे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार गांधी चौक की तरफ से हमीरपुर की तरफ जा रहा था कि जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस के पहुंचने तक कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। घायल को चिकित्सकों ने आइजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया।

घायल लड़का बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है जो स्थानीय पाठशाला में पढ़ने के साथ-साथ विवाह शादियों में मेहंदी लगाने का काम भी करता है।

पुलिस जांच के दौरान ही मौके से गायब हुआ कार चालक भी अस्पताल पहुंच गया। कार चालक ने घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल ले जाकर उसका इलाज शुरू करवा दिया।

डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...