कारोबारी की डंडों से पीटकर हत्‍या, प्रत्‍यक्षदर्शी ने पुलिस को दिया बयान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के निरमंड में बूढ़ी दिवाली में मेला लगाने आए एक कारोबारी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है।

शव की शिनाख्‍त रामेश्वर वर्मा निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। प्रत्‍यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्‍या के कारण की जांच की जा रही है।

प्रत्‍यक्षदर्शी ने पुलिस को दिया बयान

सुमित कुमार निवासी कोट छमांदला जिला हमीरपुर ने पुलिस को बयान दिया है। सुमित कुमार पूरी वारदात का प्रत्‍यक्षदर्शी है। उसने मेला मैदान में मारपीट कर रहे दो लोगों पवन कुमार व प्रवीण कुमार निवासी मंडी की पहचान की है।

पवन कुमार ने अपने हाथ में डंडा लिया था व उससे हमला कर रहा था। मारपीट कर आरोपितों ने डंडा वहीं फेंक दिया और स्वयं वहां से चले गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

अस्‍पताल में चिकित्‍सक ने मृत घोषित किया

इसके बाद अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोषित करार दिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या आरोपित दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...