कामधेनु गोल्ड सीमेंट फैक्ट्री के उद्धघाटन पर पहुंचे राजीव राणा

--Advertisement--

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने किया उद्धघाटन, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल मे नये उद्योग स्थापित हो रहे हैं।

मुबारिकपुर – रजनीश ठाकुर

उद्योगिक क्षेत्र मुबारिकपुर मे कामधेनु गोल्ड सीमेंट फैक्ट्री का काम शुरू गया। असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजीव राणा ने सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाघाटन किया।

चेयरमैन राजीव राणा जारी प्रेस वार्ता मे कहा कि उद्योगों मे निवेश से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, और ये श्रेय हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच को जाता है।

राजीव राणा ने कहा कि प्रदेश की सुख की सरकार की नीतियाँ आम जनमानस के कल्याण की है। आज ई टेक्सी, राजीव गाँधी स्टार्ट अप योजना, वन मित्र योजना,सवाबलम्बन योजना, रोजगार संगम योजना जैसी योजनाओं को धरातल पर उतार कर युवाओं के लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

राजीव राणा ने फैक्ट्री प्रबंधक पवन ठाकुर का सीमेंट उद्योग चलाने पर आभार जताया। राजीव राणा ने कहा कि इस उद्योग से क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार मिलेगा, और ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच से हिमाचल मे नये उद्योग स्थापित हो रहे हैं।

राणा ने वार्ता के माध्यम से उद्योगपतियों से आह्वान किया कि नये उद्योग स्थापित करे, ताकि हिमाचल की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ युवाओं को रोजगार मिल सके।

ये रहे उपस्थित

इस उदघाटन के दौरान प्रदेश सचिव सचिन बालियान, जिलाध्यक्ष ठाकुर रजनीश पटियाल, सुरेंद्र कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...