‘कांग्रेस है महिला और हिंदू विरोधी’, जोगेंद्रनगर में रोड शो के दौरान सुक्‍खू सरकार पर भड़कीं कंगना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने अपने प्रचार अभियान के तीसरे दिन भी कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखा।

जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को महिला और हिंदू विरोधी बताया। कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका ही नहीं दिया।

महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रही आगे: बीजेपी प्रत्‍याशी

मोदी सरकार के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में महिलाएं हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंची है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर हिंदुओं को नीचा दिखाने का प्रयास करती रही।

आजादी के 77 वर्ष बाद भी कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच नहीं बदली है। एक छोटे से गांव की बेटी को भाजपा का टिकट मिलने पर कांग्रेसी बौखलाहट में आकर अपमानित करने पर उतर गए हैं। कांग्रेस ने देश को दोनों हाथ से लूटा है।

10 साल में देश में हुआ काफी बदलाव: कंगना रनौत

पहले विश्व भर में देश की पहचान घोटालों के तौर पर होती थी। अब घोटालों का दौर समाप्त होने के बाद पिछले 10 वर्ष में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का सपना साकार हो रहा है। मोदी सरकार ने महिलाओं,किसानों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

सुक्‍खू सरकार पर भड़की कंगना

कंगना ने आरोप लगाया कि आपदा के समय केंद्र सरकार से मिली आर्थिक सहायता में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने गोलमाल किया है। विधानसभा चुनाव में लोगों को दी गई 10 गारंटियों से एक भी गारंटी 15 माह में पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में अस्थिरता का वातावरण बना हुआ है। विकास कार्य ठप होने से जनता परेशान है। उन्होंने नए भारत का सपना साकार करने के लिए क्षेत्र से लोगों से समर्थन मांगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...