कांग्रेस ने ही हिमाचल को विकास के पथ पर बढ़ाया आगे 

--Advertisement--

कांग्रेस ने ही हिमाचल को विकास के पथ पर बढ़ाया आगे, कांग्रेस ने धर्म जाति से उठकर सभी का एक सामान विकास किया – रेणु बजवारिया 

शाहपुर – कोहली

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि देश और प्रदेश में जो भी विकास हुआ है यह सब कांग्रेस की ही देन है।

आज़ादी के बाद कांग्रेस ने सुई से ले कर जहाज और बड़ी बड़ी संस्थाओं का निर्माण करते हुए न केबल देश की एकता और अखंडता को कायम रखा लेकिन केंद्र में रही भाजपा सरकार ने देश के बड़े बड़े संस्थानों को चंद लोगों के हाथो में सौंप कर देश की जनता के हकों को छीना है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म जाति की राजनीति न कर सभी का एक सामान विकास किया है वहीं गरीबी दूर करने के लिए कई योजनाएं चलाई जिन्हे भाजपा अपना बता कर जनता को गुमराह कर रही है।

रेणु बजवारिया ने कहा कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग ओल्ड पेंशन स्कीम को शुरू किया जिसको भाजपा ने बंद कर दिया था साथ ही महिलाओं को 1500 _ 1500 रुपेय देने का वायदा पूरा किया जिसको रोकने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया।

उन्होंने कहा की कांग्रेस जो वायदा जनता से करती है उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा जब प्रदेश पर आपदा आई तो केंद्र की इसी भाजपा सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की सिर्फ मदद देने का ढिंढोरा पीटते रहे और मगरमच्छी आंसू बहाते रहे।

लेकिन फिर भी हिमाचल की सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों की मदद की वहीं मुख्यमंत्री ने अपनी लाखो रूपेय की जमा पूंजी भी आपदा पीड़ितों के लिए दे दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की घिनौनी कोशिश (हरकत) की है।भाजपा यदि लोकतंत्र पर विश्वाश करती तो ऐसी घटिया हरकत नही करती।

भाजपा धर्म सम्प्रदाय विषयों पर लड़ाई करवा कर आगे बढ़ना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता अमन पसंद है वह विकास के लिए कांग्रेस को वोट देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है, विकास करेगी और कांग्रेस की पहचान विकास है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है , हम सभी जनता के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती के साथ करेंगे।

रेणु बजवारिया ने कहा कि बेरोजगारी को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों में हजारों नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास किया है देश में बड़े बड़े संस्थान खोले करोड़ो लोगों को रोजगार दिया लेकिन मोदी सरकार ने इन संस्थानों को बेचने का काम किया और लोगों को सिर्फ जुमले सुनाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...