कांग्रेस कमेटी भटियात ने विकास दिवस के रूप में मनाया राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज चुवाडी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर भटीयात कांग्रेस के सारे अग्रहणी दल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस, सेवा दल, एन एस यू आई, एसटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया विशेष तौर पर मौजूद रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन विजय कंवर ने राजा वीरभद्र सिंह की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने ना केवल आधुनिक हिमाचल प्रदेश के निर्माता हैं, पर उन्होंने अपना जीवन हिमाचल की जनता के लिए निछावर कर दिया।

विजय कंवर ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की सभी को राजा साहब के जीवन शैली का अनुसरण करना चाहिए। जिस प्रकार वह लोगों के दिलों में बसते थे कार्यकर्ताओं को भी लोगों के दिलों में जगह बनानी चाहिए।

जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने कहा की वीरभद्र सिंह का भटियात पर विशेष आशीर्वाद रहा। आज भटियात में जितने विकास कार्य हुए हैं, वह सब उन्हीं की देन है। उनका भटीयात के लोगों के साथ विशेष लगाव था।

सुनाभ सिंह पठानिया ने भटियात वासियों से ट्रेन लेने के लिए कहा कि हमें ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिसने भटीयात के विकास के लिए आयाम स्थापित किए।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष शालू शर्मा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप जसरोटिया, एसटी सेल के अध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, सेवा दल के अध्यक्ष विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक महाजन, संजीव शर्मा, रविंद्र शर्मा आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...