कांग्रेसी कार्यकर्ता की पोस्ट से ज्वाली में तहलका, भाजपा करेगी चुनाव आयोग में शिकायत

--Advertisement--

अब विभागीय कर्मियों को डराने-धमकाने पर उतरे कांग्रेसी

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में लोस चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लगते ही ज्वाली में ठेकेदारों के हौंसले बुलंदियों पर हैं तथा ठेकेदारों ने अब विभागीय कर्मियों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता ने इसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है जिसने ज्वाली में तहलका मचा दिया है।

ज्वाली के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट काफी वायरल हो रही है तथा इस पोस्ट से कांग्रेस की हर तरफ आलोचना भी हो रही है। इस पोस्ट में सरेआम विभागीय कर्मियों को धमकी दी गई है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि हमारे लोगों के बिल बने या न बनें, पेमेंट हो या न हो लेकिन जल शक्ति विभाग के जेई की कुटाई होना तय है।

लगता है कि कांग्रेस सत्ता के नशा में चूर है तथा कार्यकर्ता भी जोर जबरदस्ती पर आ गई है। भाजपा द्वारा इस पोस्ट की काफी आलोचना की जा रही है। यह भाजपा के हाथ अब एक बड़ा मुद्दा लग गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्ता में चूर होकर अब कर्मियों को डराने पर उतारू हो गए हैं। सत्ता के नशे में चूर होकर विभागीय कर्मियों को डराया-धमकाया जा रहा है।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया के बोल

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि यह ओच्छी राजनीति है तथा इस मसले को लेकर चुनाव आयोग में इसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन इस पर संज्ञान लें तथा पोस्ट को डालने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करे।

भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि कुमार के बोल

इस बारे में भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि नेता के इशारे पर ही कांग्रेसी कार्यकर्त्ता विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को डरा धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस चन्द दिनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन-पुलिसको इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...