7.99 ग्राम चिट्ठे सहित आरोपी गिरफ्तार।
इन्दौरा – मोनु ठाकुर
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाएंगे अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल की टीम गश्त कर रही थी कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति रिहायशी मकान में नशे का कारोबार कर रहा है।

पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर उसके रिहायशी मकान पर दबिश दी और दबिश के दौरान उसके घर से 7.99 ग्राम चिट्ठा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ रीठा पुत्र सुरजन निवासी छन्नी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रुप में हुईं है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया और उसके खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही ही। मामला दर्ज होने की पुष्टि जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने की है।

