कांगड़ा: 15 साइट को खनन के लिए किया जाएगा नीलाम, बढ़ेगा राजस्व, खुलेंगे रोजगार के द्वार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा में दो स्लेट खानों सहित 15 खड्डों को खनन के लिए चिह्नित किया है। इस बाबत प्रस्ताव सरकार को भेजा है और मंजूरी मिलने के बाद इन साइट को खनन के लिए नीलाम किया जाएगा।

इससे विभाग व सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। दो साइट खनियारा में चिह्नित की गई हैं और अब यहां से स्लेट निकाले जा सकेंगे।

प्रसिद्ध हैं खनियारा की स्लेट खानें

वर्तमान में दोनों साइट सौकणी दा कोट पंचायत के अधिकार क्षेत्र के तहत खुलेंगी। खनियारा की स्लेट खानें काफी प्रसिद्ध हैं और यहां से निकलने वाले स्लेट की गुणवत्ता बेहतर होने के कारण इनकी मांग अधिक रहती है। पहले एनजीटी व केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के निर्देश पर कई स्लेट खानों को बंद करना पड़ा था।

अब औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद सौकणी दा कोट में खनन विभाग दो स्लेट खानों को नीलाम करेगा। जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने बताया कि दो स्लेट खानों समेत खड्डों की साइट नीलामी के लिए चिह्नित की हैं।
इस बाबत औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही इन साइट की नीलामी की जाएगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अवैध रूप से खनन की रोकथाम के लिए विभाग ने कदम उठाए हैं।

ये साइट होंगी नीलाम

गज खड्ड में दो, न्यूगल में चार, बनेर में चार, ब्यास नदी में दो, ढलियारा में दो तथा नक्की खड्ड में एक साइट चिह्नित की है और इन्हें खनन विभाग नीलाम करेगा। वर्ष 2020 में 42 साइट की नीलामी हुई थी।

इनमें से पांच खनन विभाग ने एनवायरमेंट इंपेक्ट असेस्मेंट के तहत रद कर दी हैं। इनमें धर्मशाला की एक, नडेली खड्ड की एक, धीरा की मौल खड्ड की एक व जयसिंहपुर की दो साइट शामिल हैं।

अवैध खनन पर अंकुश से बढ़ेगा राजस्व

अवैध खनन पर अंकुश लगेगा तो सरकार का राजस्व बढ़ेगा। ऐसे में कुछ साइट विभाग ने चिह्नित की हैं और अब इनकी नीलामी होगी। प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा है। सरकार की ओर से तिथि दिए जाने पर ये साइट नीलाम होंगी। बताया जा रहा है कि ये साइट मार्च में नीलाम होंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...