कांगड़ा: सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने पर भी नहीं मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – हिम खबर डेस्क 

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में करीब 50 हजार की आबादी की सेहत संभाल रहे फतेहपुर अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद भी कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।

2017 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे स्तरोन्नत 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था।

मगर स्टाफ की कमी और अन्य कारणों से अभी तक यहां 50 बिस्तर की सुविधा नहीं मिल रही है।

सिविल अस्पताल बनने के करीब छह साल बाद भी फतेहपुर अस्पताल को स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं मिला है।

इसके चलते गर्भवती महिलाओं से लेकर महिला रोगों के उपचार के लिए मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण और नूरपुर और टांडा दूर होने के कारण गर्भवती महिलाएं निजी अस्पतालों में उपचार करवाने को मजबूर होती हैं।

होम

 

हिमाचल प्रदेश

 

कांगड़ा

 

ऊना

 

कुल्लू

 

चम्बा

 

धर्मशाला

 

Dayanand Saraswati

Bengaluru

Turkey

Natu Natu Song

Amit Shah

Dehradun

VHP नेता पर हमला

Mumbai

IND vs AUS

Telangana

Hindi News › Himachal Pradesh › Kangra News › Gynecologist Not Found Even After Getting Civil Hospital Status

कांगड़ा: सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने पर भी नहीं मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ

Shimla Bureauशिमला ब्यूरो

Updated Sun, 12 Feb 2023 04:30 AM IST

सिविल अस्पताल फतेहपुर का भवन।

सिविल अस्पताल फतेहपुर का भवन।

Follow UsFollow on Google News

 

विज्ञापन

 

गुड मॉर्निंग, खास आपके लिए

#IND W vs PAK W Highlights

#Bigg Boss 16 Finale Live

#IND vs AUS

#आज का अखबार

#आज का राशिफल

#आज का अंक ज्योतिष

#वेब स्टोरीज़

#न्यूज ब्रीफ

फतेहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में करीब 50 हजार की आबादी की सेहत संभाल रहे फतेहपुर अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद भी कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। 2017 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे स्तरोन्नत 50 बिस्तर के सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया था। मगर स्टाफ की कमी और अन्य कारणों से अभी तक यहां 50 बिस्तर की सुविधा नहीं मिल रही है।

Trending Videos

 

सिविल अस्पताल बनने के करीब छह साल बाद भी फतेहपुर अस्पताल को स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं मिला है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं से लेकर महिला रोगों के उपचार के लिए मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने के कारण और नूरपुर और टांडा दूर होने के कारण गर्भवती महिलाएं निजी अस्पतालों में उपचार करवाने को मजबूर होती हैं।

Bihar : यहां ASP करवा रहे पुलिसकर्मियों से मालिश, महिला सिपाही बोलीं- शर्म आती है मगर…

पटना के प्रशासनिक अधिकारी का मसाज करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद प्रशासनिक

इसके अलावा यहां एमडी मेडिसिन का पद भी खाली चल रहा है। अस्पताल में कुल सात डाक्टरों में से दो पद खाली चल रहे हैं।

वहीं, आठ स्टाफ नर्सों में से दो पद खाली हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफर का पद भी अस्पताल में लंबे समय से खाली चल रहा है। इसके चलते एक्सरे मशीन धूल फांक रही है।

डेपुटेशन पर नूरपुर से आए रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में मात्र दो ही दिन मंगलवार और वीरवार को एक्सरे करते हैं। हफ्ते के बाकी दिनों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत : भवानी

इस बारे जब स्थानीय विधायक से बात की तो विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि सारा विषय उनके ध्यान में है। वे अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

सरकार को अवगत करवा दिया है : सीएमओ

जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जीडी गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से मामले के सभी पक्षों को सरकार के समक्ष रखा जा चुका है। अभी छुट्टी पर होने के कारण वे ज्यादा कुछ नहीं बता पाएंगे।

क्या कहते हैं लोग, स्टाफ की कमी से जनता परेशान

पंचायत के पूर्व प्रधान जगरूप राणा का कहना है कि अनोह क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पूरी तरह से सिविल अस्पताल फतेहपुर पर निर्भर है। स्टाफ की कमी के चलते लोगों का परेशानियां आ रही हैं।

डिलीवरी के अधिकतर मामले हो रहे रेफर

कुड़ल गांव के बलवीर ठाकुर का कहना है कि स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के अधिकतम मामलों को रेफर किया जाता है।

क्षेत्र की बड़ी आबादी निर्भर

बीडीसी फतेहपुर संदेश कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत बड़ी आबादी फतेहपुर सिविल अस्पताल पर निर्भर है। ऐसे में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सभी सुविधाएं जरूरी हैं।

नियमित रूप से होने चाहिए एक्सरे

हौरी देवी की पूर्व प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि अस्पताल में काफी समय से नियमित तौर पर एक्सरे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों की सुविधा के यहां नियमित रेडियोग्राफर की नियुक्ति बेहद जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...