कांगड़ा में सात वर्षीय बालक ने “जन्मदिन” पर आपदा राहत कोष में भेंट की गुल्लक

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

धर्मशाला उपमंडल के सराह के सात वर्षीय शिवांग शर्मा ने शनिवार को उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल को आपदा राहत कोष में अंशदान के लिए अपनी गुल्लक भेंट कर 3926 रुपये का योगदान दिया।

शिवांग शर्मा सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्वबाड़ी में दूसरी कक्षा का छात्र है। बालक के पिता रणधीर सिंह तथा माता स्मृति नरयाल ने बताया कि आज उसका जन्मदिन भी था तथा स्वप्रेरणा से उसने आपदा राहत कोष में वर्ष भर अपनी गुल्लक में इकट्ठे किए पैसे देने का निर्णय लिया था।

डीसी निपुण जिंदल के बोल 

डीसी ने अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी आपदा प्रभावित लोगों की तकलीफों को कम करने में अपना योगदान देकर इस नेक काम में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिवांग का यह प्रयास हिमाचल के लोगों की जीवटता एवं संवेदनशीलता को दर्शाता है और समस्त समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...