कांगड़ा में युवक पर हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

कांगड़ा में एक स्थानीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके कारण युवक को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। युवक को घायल अवस्था में डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अस्पताल टांडा में दाखिल कराया गया है।

घायल युवक के सिर पर नौ टांके लगे हैं। घायल युवक के स्वजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा के रख डूंगा बाजार में स्थानीय युवक तरुण वर्मा (35 वर्षीय) पर एक व्यक्ति ने नुकीले हथियारों से हमला कर दिया।

जिसे स्थानीय युवक मौके पर ही सड़क पर गिर गया और उसको बचाने आए उसके रिश्तेदार मनीष वर्मा पर भी उक्त व्यक्ति ने हमला कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि गाड़ी को लेकर कोई टक्कर से शुरू हुई बहस बाजी लड़ाई में तब्दील हो गई। जिससे एक व्यक्ति ने नुकीले हथियारों से युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल तरुण वर्मा के सिर में नौ टांके लगे हैं और टांडा में घायल युवक का सिटी स्कैन किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कांगड़ा सुनील ने बताया की पुलिस अभी जांच कर रही है और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नियमों व कानून के तहत कार्रवाई होगी, कानून किसी को भी अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...