
कांगड़ा – राजीव जसवाल
हिमाचल प्रदेश की राज्यस्तरीय विशाल नामचर्चा रविवार 12 जून को कांगड़ा में नगर पालिका ग्राउंड, नजदीक डीएवी कॉलेज में होगी।
नामचर्चा का समय रविवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के 139 कार्यों को भी गति दी जाएगी।
नामचर्चा को लेकर राज्य की साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
मानवता भलाई के 139 कार्यों को दी जाएगी गति
हिमाचल के जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि साध-संगत की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नामचर्चा की तैयारियों को लेकर सेवादार जुट गए हैं। कोई लंगर-भोजन तो कोई पेयजल को लेकर प्रबंध में जुटा है।
गौरतलब है कि पूज्य गुरु पर पूरे दृढ़ विश्वास के साथ साध-संगत मानवता भलाई कार्यों में तल्लीन है।
बता दें कि हिमाचल की साध-संगत हर रविवार को राज्य में विशाल नामचर्चा का आयोजन करके राम-नाम का गुणगान कर रही है और सतगुरु जी से खुशियों की सौगात प्राप्त कर रही है।
इससे पहले धर्मशाला, सोलन, नालागढ़, पालमपुर, चचिया नगरी, पोंटासाहिब सहित अनेक जगह नामचर्चाओ का आयोजन हो चुका है।

Ye baba jail me jo hai usi ka hai program