कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, दंपती की माैत, दो बच्चों को आईं चोटें

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर गुरुवार को दाेपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की माैत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो बच्चे भी माैजूद थे। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक वैन सड़क किनारे सीधे डंगे से टकरा गई। इसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मृतक गाड़ी में ही फंस गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला।

कांगड़ा बाईपास पर अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई वैन, माैके पर राहत कार्य।

घटना के समय उनके दो बच्चे भी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे हुए थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों की ओर से उनके शवों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाड़ी में सवार कुलदीप कुमार (चालक) सन ऑफ़ होशियार सिंह निवासी गांव भाटी डाकघर स्कोट तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उम्र 27 साल तथा उसकी पत्नी तमन्ना वाइफ आफ कुलदीप कुमार निवासी गांव भाटी डाकघर स्कॉट तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा उम्र 26 साल को घायल अवस्था में गाड़ी से निकलकर टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह दोनों वैन में आगे बैठे थे तथा पीछे बैठे उनके दोनों बच्चे सक्षम- प्रियंका आंशिक रूप से घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अभी टांडा से घर ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जारही है

पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार रानीताल की ओर से आ रही थी और अचानक डंगे से टकरा गई। हादसे का शिकार दंपती तरसूह सकाेट का रहने वाले था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...