कांगड़ा तहसील चौंक का नाम बदलने के लिए एस डी एम के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

उपमंडल कांगड़ा के नप के वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा के माध्यम से वाल्मीकि युवा बुलंटियर यूथ ने उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा के माध्यम से प्रदेश मुख्य मंत्री को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें यूथ की मांग है कि शहर कांगड़ा के तहसील चौंक का नाम बदल कर डॉ भीम राव अम्बेदकर रखा जाए क्यूंकि डॉ भीम राव अम्बेदकर एक महान व्यक्ति थे और उनके नाम से जिला कांगड़ा में कोई भी चौंक नहीं है।

बाल्मीकि युवा बलंटियर यूथ के प्रधान रमन कुमार ने बताया कि इस बाल्मीकि युवा बुलंटियर यूथ को बनाने में उनकी वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा जी ने प्रोत्साहित किया है और जो भी इस यूथ के साथ जुड़े हुए युवा एवं कार्यकर्ता हैं उन्होंने ये मांग रखी है कि कांगड़ा के तहसील चौंक का नाम बदल कर अम्बेदकर चौंक रखा जाए चूंकि डॉ भीम राव अम्बेदकर जी ने अनुसूचित जाति के लिए संविधान लिखा था और हमारे पक्ष में उन्होंने बातें रखीं थीं।

उन्होंने कहा कि हमारी ये मांग तब तक जारी रहेगी जब तक कि कांगड़ा तहसील चौंक का नाम बदल कर डॉ भीम राव अम्बेदकर चौंक ना रखा गया और उन्होंने कहा कि अगर कांगड़ा तहसील चौंक का नाम बदल कर अम्बेदकर चौंक रखा जाता है तो उक्त चौंक पर डॉ भीम राव अम्बेदकर की प्रतिमा को भी स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर कांगड़ा नप के वार्ड नंबर 4 की पार्षद अनुराधा, बाल्मीकि युवा बलंटियर यूथ के महा सभापति सुनील चौहान, प्रधान रमन कुमार, उप प्रधान मनीष कुमार, महासचिव माही उर्फ राजू, कोषाध्यक्ष सर्वप्रिय निर्मोहीत गिल, कार्यकर्ता अरुण कुमार, शिवम, राजीव चौहान, अश्विनी, आर्यन, अबु, आदि, सत्यम, शुभम, अमन, गोलू, कार्तिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...