कांगड़ा जिले के देहरा में लगे गो बैक के नारे, दिखाए गए काले झंडे… जाने क्यों ?

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में शुक्रवार को गो बैक के नारे लगे और काले झंडे दिखाए गए। भाजपाई और कांग्रेस आमने-सामने हो गए। इस दौराना भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी मौजद रहे।

दरअसल, भाजपा प्रदेशभर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोष रैली निकाल रही है। देहरा में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में रैली निकाली गई, जिसमें कई कार्यकर्ता भी पहुंचे। भाजपा के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, रवींद्र सिंह रवि सहित रमेश धवाला भी मौजूद रहे।

जब मंत्री थे तो पैर नहीं रखा, आज क्या लेने आए: कांग्रेस कार्यकर्ता

जैसे ही रैली देहरा बाजार पहुंची तो सामने कांग्रेस कार्यकर्ता और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के समर्थक आ गए। उन्होंने मिलकर बिक्रम ठाकुर गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिए। काले रंग का कपड़ा भी कुछ कांग्रेसी दिखाने लगे, जिसका विरोध भाजपा के नगर परिषद उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह परमार ने किया।

भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि जब बिक्रम ठाकुर मंत्री थे तो उन्होंने पैर भी देहरा में नहीं रखा। अब यहां क्या लेने आए हैं। बिक्रम ठाकुर जसवां प्रागपुर के विधायक हैं तो विरोध भी जसवां प्रागपुर में करें। देहरा आकर विरोध न करें।

देहरा हमारा है, हम आते रहेंगे, कोई नहीं रोक सकता: बिक्रम सिंह ठाकुर

बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी उनका विरोध कर रहे लोगों के सामने उनके खिलाफ जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। बिक्रम ठाकुर सुक्खू के चमचे हाय हाय और सुक्खू के पिट्‌ठू हाय हाय के नारे लगाते दिखे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग उनके खिलाफ नारे लगा रहे थे। वे मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बनाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मेरा विरोध ही करना था तो जनसंख्या में हमारी बराबरी करते तो अच्छा होता। सुक्खू सरकार ने दफ्तर, शिक्षण संस्थानों को डी-नोटिफाई किया है। इसके खिलाफ देहरा में हम जन आक्रोश रैली निकाल रहे थे, लेकिन देहरा में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमारी जन आक्रोश रैली को रोकने की कोशिश की है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हमने कभी भी पिछले 25 सालों में ऐसा नहीं किया। देहरा भी हमारा है और हम यहां आते रहेंगे। कोई भी हमें रोक नहीं सकता

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...