पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग की अनदेखी के चलते जिला की 11 हलकों की जनता आहत।
ज्वाली – अनिल छांगु
अंग्रेजों द्वारा निर्मित पठानकोट-जोगिंदरनगर रेलमार्ग की अनदेखी के चलते विधानसभा नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा, ज्वाली, देहरा, शाहपुर, ज्वालाजी, कांगड़ा, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर की जनता में केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ रोष पनप उठा है।
उपरोक्त विधानसभाओं की जनता इस रेलमार्ग की अनदेखी का बदला लोकसभा 2024 के चुनावों में लेने के मूड़ में आ गई है। जनता ने चेताया है कि जिस प्रकार रेलगाडिय़ां न चलकर जनता की अनदेखी की जा रही है।
उसी प्रकार लोकसभा चुनावों में जनता दोनों सरकारों के लोस उम्मीदवारों की अनदेखी करके बदला लेगी। जिला कांगड़ा की अधिकतर विधानसभाओं की जनता रेलगाड़ी पर ही आवागमन को निर्भर करती है।
बुद्धिजीवियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की 11 विधानसभाओं के मंत्री, विधायक व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद भी जनता के हित की आवाज को नहीं उठा रहे हैं।
जिला कांगड़ा में अगर बात की जाए, तो नूरपुर व कांगड़ा को छोडक़र अन्य विधानसभाओं में कांग्रेस के विधायक जीते हैं, जिनमें से ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार कृषि एवं पशुपालन मंत्री हैं, जबकि दो सीपीएस भी हैं, लेकिन फिर भी रेलमार्ग पर रेलगाडिय़ां चलवाने की आवाज कोई नहीं उठा पाया है। कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर भी रेलगाडिय़ां चलवाने में नाकाम ही रहे हैं।
बुद्धिजीवियों ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, सांसद किशन कपूर व सांसद अनुराग ठाकुर से मांग उठाई है कि नूरपुर रोड से जोगिंदरनगर के लिए तीन अतिरिक्त रेलगाडिय़ां चलाई जाएं, ताकि जनता व पर्यटकों को लाभ मिल सके।
सांसद किशन कपूर ने क्या कहा
कांगड़ा -चंबा के सांसद किशन कपूर ने कहा कि रेलगाडिय़ां चलवाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय से बात की गई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बोल
इस बारे केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पठानकोट.जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर अन्य रेलगाडिय़ां चलवाने बारे रेल मंत्रालय से बात की गई है।

