कांगड़ा के बैजनाथ में आधी रात को धू-धूकर जली HRTC और CTU की बसें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल के जिला कांगड़ा के बैजनाथ में दो बसों को जलाने का मामला सामने आया है। इनमें एक बस हिमाचल पथ परिवहन निगम नगरोटा बगवां डिपो की है। जबकि एक बस चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की हैं।

ये बसें रोजाना की तरह बैजनाथ के मंडी रोड में पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे के किनारे रात को खड़ी की गई थी। यहां रोजाना हरियाणा रोडवेज, हिमाचल पथ परिवहन निगम, सीटीयू और पंजाब रोडवेज की कई बसें खड़ी होती है। रात करीब एक बजे बसों में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली।

इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और कई लोग पहुंचे। आग लगने से दोनों बसें अंदर से पूरी तरह से जल गई है। एचआरटीसी की बस बैजनाथ से पठानकोट चलती थी। जबकि दूसरी बस बैजनाथ से चंडीगढ़ जाती है।

पांच दिन पहले इसी स्थान से 50 मीटर नीचे एक कार में भी आग लगी थी। पांच दिन में यह दूसरी घटना होने से लोगों में भी भय है। क्योंकि यहां कभी भी ऐसी घटनाएं नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...