कांगड़ा की चंबी खड्ड के बीच फंसा युवक, युवाओं ने बैल को भी किया रेक्स्यू

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर हैं. रविवार को कांगड़ा के शाहपुर के चम्बी खड्ड में भारी बरसात के चलते जलस्तर बढ़ गया औऱ खड्ड में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचा राहुल नाम का युवक मंझधार में फंस गया. बाढ़ का पानी ट्रैक्टर के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया.

इस दौरान राहुल घंटों ट्रॉली पर ही खड़ा रहा और मदद के लिये चिल्लाता रहा.  इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केबल सिंह पठानिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने साथियों के साथ रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत कर युवक को इस बीच भंवर से बचाया.

धारकंडी में भी उफान पर नाला

कांगड़ा के ही धारकंडी में रविवार को धारकंडी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई. भारी बारिश के कारण रुलहेड स्कूल के पास नाले ने रोद्र रूप ले लिया. यहां से बड़ी मुश्किल से एक बस गुजरी.

चालक ने पहले सवारिय़ों को उतार दिया और फिर बस को निकाला. स्थानीय लोगों ने विभाग से बार-बार आग्रह किया था कि इस नाले में पाइप डालकर पुलिया बनाई जाए, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है.

बैल को युवाओं ने बचाया

बोह में भारी बारिश के बाद उफनाई बोह की ब्राहल खड्ड में अचानक  जलस्तर बढ़ने से बीच खड्ड में फंसे पालतू बैल को रस्सी के जरिए स्थानीय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बचा लिया.
पानी की तेज़ लहरों में ये बैल ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहा था. जैसे ही स्थानीय लोगों ने देखा ये देखा तो उन्होंने तुरंत स्थानीय युवाओं ने एकत्रित होकर बैल की जान बचाने के लिए उफनती ब्राहल को रस्सी के सहारे छलांग के जरिए पार कर बैल को रस्सी से बांधकर सुरक्षित निकाल लिया हैं.
रेस्क्यू टीम में बिटू राम, संजू राम, प्रवीण, अजय, कमलेश कुमार,काकू राम, खेम सिंह, बिहारी लाल, तरसेम जरियाल, अंकू कुमार, मदन लाल, बाली राम, शशि कुमार, काका कुमार, मूल राज, देश राज, डुमना राम, रिहाडू राम विजय कुमार मौजूद रहे.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...