काँगड़ा: हिंसक हुए सांड ने तोड़ डाले कई वाहन, कुछ लोगों को भी आई चोटें

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पालमपुर में सांड ने कई वाहन तोड़ डाले और कुछ लोगों को घायल किया है। सांड दो दिनों से पालमपुर में आतंक मचा रहा है और हिंसक हो चुका है। ऐसे में किसी की जान भी यह सांड ले सकता है। इंटरनेट मीडिया पर पालमपुर के एक व्‍यक्ति ने जिला प्रशासन से इस संबंध में शिकायत की है। साथ ही आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कुछ न कुछ किया जाए नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा, लेकिन तब तक देर हो गई होगी। यह सांड किसी न किसी व्यक्ति को अपना निशाना बना सकता है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग व पुलिस विभाग की टीमें भी मौके पर गई थी पर वह सांड को वश में नहीं कर सकीं और न ही उसे बेहोश कर पाईं। वन विभाग पालमपुर के पास वह विशेष गन नहीं है जिससे सांड को बेहोश किया जाना है।

ऐसे में पालमपुर निवासी राजू कुमार ने बताया कि आज सुबह भी सांड ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है और जल्द ही कोई फैसला नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

बताया जा रहा है कि सांड ने बीते दो दिन से पालमपुर नगर निगम के वार्ड 11 राजपुर में आतंक मचाया है। कुछ लोगों को घायल किया है तो वाहन भी तोड़े हैं।

यह बोले उपायुक्त

जिलाधीश कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल ने बताया कि बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर गन गोपालपुर चिड़ियाघर से अरेंज करवा ली गई है। इस बारे में जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...