काँगड़ा: जयंती माता के रास्ते मे जंगल मे सड़ी गली अवस्था मे मिला महिला का शव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा थाना के अंतर्गत जयंती माता की ओर जाने वाले रास्ते में एक महिला का गला-सड़ा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर डीएसपी मदल लाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला का शरीर सड़ने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की आयु 25 से 35 साल तक रही होगी। महिला के हाथ बंधे हुए थे।

डीएसपी ने बताया कि वह खुद पुलिस दल के साथ मौके पर हैं और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फोरैंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है ताकि कहीं से कोई गुमशुदगी हो तो वे कांगड़ा पुलिस से संपर्क कर सकें।

डीएसपी ने बताया कि शव को 72 घंटे पहचान के लिए टांडा में रखा जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतका की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...