
लंज – निजी संवाददाता
काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की लपियाना शाखा में आज प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का दावा निपटारा किया । जिसमें राणो देवी पत्नी चमन लाल को 2 लाख रुपये की राशि की अदायगी की गई।
केसीसी बैंक शाखा लपियाना के प्रबंधक सोनम धीमान ने बताया कि स्वर्गीय चमन लाल निवासी भरूपलाहड़ ने समय पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था। लम्बी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया ।
राणो देवी गरीब परिवार से तालुक रखती है । जिसके तहत आज 2 लाख रुपये की राशि की बैंक द्वारा की गई है। उन्होंने लोगों के अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बीमा करवाए ताकि जीवन के बाद भी परिवारजनों की सहायता हो सके।
