काँगड़ा: रैहन में कार और बाइक मे जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत, एक घायल

--Advertisement--

Image

पुलिस चौंकी रैहन एवं थाना नूरपुर के अन्तर्गत फतेहपुर के रैहन भराल मे हुई दुर्घटना, मोटरसाइकिल पर दो लोग थे सवार, एक की मौके पर मौत ,तो एक की हालत नाजुक ।

फतेहपुर/रैहन – अनिल शर्मा

पुलिस चौंकी रैहन के तहत पड़ते कस्बा रैहन के भराल में रैहन-राजा का तालाब सडक़ पर शनिवार को एक कार और बाइक में टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर रैफर किया गया है।

मृतक की पहचान अश्मित पुत्र कुशल कुमार निवासी भरमाड़ के रूप में हुई है, जबकि ईशान चंबियाल पुत्र रछपाल निवासी देहरी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक रैहन से देहरी की ओर जा रहे थे, जबकि कार रैहन की ओर आ रही थी और भराल में कार व मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।

यह सडक़ दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल रैहन ले जाया गया, यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के सिविल अस्पताल नूरपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस चौंकी रैहन के प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस बारे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डंडे’ वाले हाथों में पेटिंग ब्रश’, पुलिस जवानों की गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी

हिमखबर डेस्क खाकी वर्दी, हाथ में डंडा और चेहरे पर...

अब्दुल्लापुर में इंटर जेनरेशनल बॉन्डिंग कैंप का हुआ आयोजन

कांगड़ा - राजीव जस्वाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...

अनोह विट में खैर के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने

हिमखबर डेस्क नूरपुर वन मण्डल की रे रेंज की अनोह...