काँगड़ा: राजा का तालाब में बेटी ने जापान से पहुंचकर तीन दिन बाद पिता की चिता को मुखाग्नि देकर पुत्र का निभाया फर्ज

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें उस समय नम हो गईं जब पिता की मृत्यु के उपरांत तीन दिन बाद जापान से पहुंची बेटी ने मुखाग्नि दी।

गायत्री ने पुत्र का फर्ज अदा करके पिता बलदेव सिंह की चिता को मुखाग्नि दी। उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बलदेव सिंह व उनकी पत्नी संतोष कुमारी की एकमात्र संतान बेटी गायत्री देवी है।

बेटी गायत्री देवी जापान में प्राइवेट कंपनी में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत है। गायत्री देवी के पिता लगभग चार वर्ष पहले पुलिस विभाग में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।

शनिवार सुबह बलदेव सिंह का देहांत हो गया। बलदेव सिंह की बेटी गायत्री देवी अपना फर्ज अदा करने सोमवार सुबह राजा का तालाब पहुंच गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...