काँगड़ा: डेढ़ साल तक जबरन बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

थाना ज्वाली में महिला की शिकायत पर रेप का मुकद्दमा दर्ज।

ज्वाली – अनिल छांगु

थाना ज्वाली में महिला की शिकायत पर रेप का मुकद्दमा दर्ज।

पुलिस थाना ज्वाली में रेप का मुकद्दमा दर्ज हुआ है। महिला ने थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी ने 26 अप्रैल, 2021 से लेकर 16 नवंबर, 2022 तक उसके साथ बिना सहमति से जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा धमकी दी कि अगर किसी को इसके बारे में बताया, तो उसको जान से मार देगा। उसके डर से किसी को कुछ नहीं बताया।

अब इसके बारे में घरवालों को बताया, तो घरवालों के साथ थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी जान का खतरा है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि महिला की शिकायत पर 376, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...