काँगड़ा: ठेके के विरोध में उतरीं बोदा गांव की महिलाएं, पुलिस समझाने में विफल

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

शराब का ठेका खोलने का बोदा गांव की महिलाओं ने शनिवार को कड़ा विरोध किया। भवारना पुलिस के लाख समझाने पर भी महिलाओं पर कोई असर नहीं हुआ। सुबह से हो रहे विरोध के कारण देर सायं भवारना पुलिस को अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी बुलाने पड़े, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

मिली जानकारी के अनुसार बोदा पंचायत में बीते लंबे समय से शराब का ठेका चल रहा है। यह ठेका पंचायत के एक छोर पर खोला गया है, लेकिन इस बार नए ठेकेदार ने गांव के बीच खोलने के लिए दुकान किराये पर ली है।

लोगों का विरोध भी इसी बात को लेकर है कि जब बीते लंबे समय से यह दुकान पंचायत के एक छोर पर चल रही थी तो अब उसे आबादी में न खोला जाए। महिलाओं ने ठेकेदार के कारिंदों को यहां दुकान न खोलने के लिए कहा तो उन्होंने बदतमीजी की, जिस पर आसपास के सभी ग्रामीण भड़क गए।

महिलाएं ठेके के बाहर धरने पर बैठ गई हैं और किसी को भी शराब खरीदने नहीं दी। उनका कहना है कि बोदा गांव का जो भी व्यक्ति शराब लेने आएगा, ठेका भी उसी के घर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ यह विरोध-प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। वहीं देर रात तक पुलिस मामले को सुलझाने में विफल रही।

उधर, कारिंदों ने बताया कि ठेकेदार ने एक करोड़ में ठेका खरीदा है। वह पंचायत की सीमा के अंदर ही दुकान खोल रहे हैं, इसमें हमारी क्या गलती है।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार के माध्यम से पंचायत प्रधान, उपप्रधान और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजा, जिसमें ठेके को आबादी से दूर खोलने की बात कही गई है।

पुलिस ने अपने दो जवानों को ठेके के बाहर तैनात कर दिया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। एसएचओ भवारना केहर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और महिलाओं का ठेके की दुकान को लेकर केवल स्थान का विरोध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...