काँगड़ा के 58 युवा करेगें प्रधानमंत्री से संवाद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा बजट क्वेस्ट 2026
कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12 से 13 अप्रैल 2026 को यूआईईटी(UIET), पंजाब विश्वविद्यालय, दक्षिण परिसर,
सेक्टर-25, चंडीगढ़ में किया जा रहा है।

MY भारत बजट क्वेस्ट 2026 का क्विज, 2 फरवरी 2026 से (MY Bharat portal) पर शुरू किया गया था इसके बाद 17 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा 10 मार्च 2026 को राज्य रेंक सूचि
जारी की गई।

उक्त राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 12 लाख युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश से 262 प्रतिभागियों तथा जनपद काँगड़ा से 58 युवाओं का चयन हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को 13 अप्रैल 2026 को यूआईईटी(UIET), पंजाब विश्वविद्यालय, दक्षिण परिसर, सेक्टर-25, चंडीगढ़ में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद का बहुमूल्य अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं पंजाब से आए युवा 714 चयनित युवा प्रतिभाग करेगें। कार्यक्रम का
मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश के बजट प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, उनकी समझ को बढ़ाना तथा उन्हें नीति-
निर्माण से जोड़ना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बजट से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा, समूह गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी एवं
इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवाओं को अपनी सोच,
नवाचार और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

मेरा युवा भारत (MY Bharat) इस पहल के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित
कर रहा है तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सशक्त बना रहा है।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मेरा युवा भारत काँगड़ा कार्यालय के उप-निदेशक ध्रुव डोगरा द्वारा भारत
सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आगामी कार्यकर्मो में प्रतिभाग हेतु सभी युवाओं से आवाह्न किया तथा
सभी विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने हेतु जुट जाने हेतु अनुरोध किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूर होगी LPG की किल्लत, 15400 टन रसोई गैस लेकर मुंबई पहुंचा ‘ग्रीन आशा’ टैंकर

हिमखबर डेस्क मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी...

बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की...

राजकीय विद्यालय दरीणी में सरस्वती पूजा का अयोजन

शाहपुर - कोहली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर...

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...