काँगड़ा: अवैध खनन को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सात टिप्पर व तीन जेसीबी जब्त

--Advertisement--

Image

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर की टीम द्वारा खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसते हुए अवैध खनन में लिप्त सात टिप्पर और तीन जेसीबी को जब्त कर अवैध खनन पर जबरदस्त चोट की है।  जिससे खनन माफिया में हड़कंप मचा गया है।

पुलिस की अचानक की गई छापेमारी के दौरान खनन माफिया मौके से मशीनरी को छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से पर पकड़ी मशीनरी को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी अनुसार चक्की खड्ड के खन्नी क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थी, लेकिन पुलिस की कार्यवाही होने से पहले माफिया सूचना देने वाले अपने गुर्गों की सहायता से बच निकला था।

सात टिप्परों को किया बरामद

लेकिन सोमवार सुबह सबेरे ही थाना प्रभारी नूरपुर सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ बड़े गोपनीय ढंग से जैसे ही उक्त क्षेत्र में धावा बोला तो क्षेत्र के खन्नी , मैरा, बटराह के पास चक्की खंड में अवैध खनन करते हुए तीन जेसीबी व सात टिप्परों को अवैध खनन के कार्य में जुटा हुआ पाया। पुलिस द्वारा पकड़े गए अनेक वाहनों पर नंबर प्लेट भी नदारद पाई गई हैं।

लंबे समय से दे रहे थे अंजाम

बता दें इस क्षेत्र में प्रभावशाली खनन माफिया लंबे समय से अवैध खनन को अंजाम देता आ रहा है।  चक्की खड्ड में खनन के चलते सरकारी संपदा के साथ साथ स्थानीय लोगों की निजी उपजाऊ भूमि को भी बुरी तरह नोचा जा रहा है।

वहीं अवैध खनन के कारण अनेक पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं । खनन की मार सहते हुए कंडवाल स्थित रेलवे पुल पहले ही धराशायी हो चुका है तो वहीं पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्की पुल पुल भी लंबे समय से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है।

स्थानीय लोगों ने सीएम सुक्खू को दी शिकायत 

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नूरपुर प्रवास के दौरान शिकायत देकर इसे रोकने की मांग की थी इसी के चलते पुलिस लंबे समय से इसे रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन खनन माफिया अपने नेटवर्क के चलते हत्थे नहीं चढ़ रहा था।  लेकिन सोमवार को पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्यवाही को अंजाम देने में सफलता प्राप्त की है।

अवैध खनन में 149 वाहन संलिप्त

नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न पुलिस ने उक्त मशीनरी जब्त कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। नूरपुर पुलिस ने वर्ष 2023 में अवैध खनन में संलिप्त कुल 149 वाहनों के चालान कर 10,89,472 रुपए का जुर्माना वसूल किया है तो 29 वाहनों को जब्त किया गया है। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की  कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...