कश्मीर की तर्ज पर हो सेब का समर्थन मूल्य, पैकेजिंग मटेरियल पर GST खत्म करे सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी ने कश्मीर की तर्ज पर सेब का समर्थन मूल्य निर्धारित करने और सेब के पैकिंग मटेरियल पर जीएसटी खत्म करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश आजटा ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा ने हमेशा हिमाचल के बागवानों की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है।

भाजपा सरकार ने एक बार अपने पिछले कार्यकाल में सेब का समर्थन मूल्य मात्र 25 पैसे बढ़ा कर किसानों की मेहनत को बुरी तरह अपमानित किया और जब किसानों ने उस अन्याय का विरोध किया तो उनकी आवाज दबाने के लिए सरकार ने किसानों के खिलाफ लाठी, गोली, डंडों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के बागबानों से भाजपा-कांग्रेस ने हमेशा ही विश्वासघात किया है। प्रदेश में आजादी के बाद से कभी भी कार्टन और ट्रे के दाम में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई जितनी आज हो रही है।

बागवानों पर सेब के पैकेजिंग मटेरियल के दाम बढ़ने से बहुत बोझ पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार सेब के पैकेजिंग मटेरियल पर जीएसटी पूरी तरह खत्म करे। जिससे बागवानों को महंगाई की मार से बचाया जा सके। उन्होंने कश्मीर की तर्ज पर सेब का समर्थन मूल्य निर्धारित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल के बागवानों को उनका हक, हर हाल में दिलाकर ही रहेगी। बागवानों के नाम पर राजनीति करने वाले कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को 32 साल तक शहीद हुए बागवान याद नहीं आए।

किसी ने उनके परिवारों का हाल जानना भी उचित नहीं समझा। हिमाचल प्रदेश के बागवान अत्याचार को भूले नहीं हैं। बागवानों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा और कांग्रेस को आने वाले चुनावों में जनता सबक सिखाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...