चम्बा – भूषण गुरुंग
उफनती कलम खंड्ड में बहे मासूम कृष का शव तीसरे दिन की सुबह घटनास्थल से दो किलोमीटर के फासले पर बरामद कर लिया गया है। गुरुवार की सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही मां और बहन अस्पताल पहुंच गई।
मां को अपने लाल और बहन को अपने भाई की याद करने का ह्रदय स्पर्शी रूदन हर किसी की आंखों को नम कर रहा था। उधर चुवाडी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मृतक की माता को एक लाख की फौरी राहत राशि प्रदान की। उन्होंने ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए सांत्वना दी।इस मौके पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, तहसीलदार सुमन धीमान मौजूद रहे।
बता दें कि मंगलवार की शाम को बता दें कि 14 वर्षीय कृष अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था ।इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया था। तीसरे दिन मृतक का शव कलम खड्ड घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर के फासले पर पत्थरों में फंसा हुआ पाया गया।

