कर्फ्यू के दूसरे दिन नालागढ़ पुलिस द्वारा निकाला गया रूट मार्च, लोगों को कोविड-19 के नियमों के प्रति किया जागरूक

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसको लेकर हिमाचल सरकार द्वारा 10 दिन का कोविड कर्फ्यू लगाया गया है कर्फ्यू के दूसरे दिन जिला पुलिस बद्दी द्वारा नालागढ़ बाजार में रूट मार्च निकाला गया ।

रूट मार्च के दौरान एसएचओ नालागढ़ महेंद्र सिंह की अगुवाई में यह रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान दुकानदारों एवं बाजारों में बेवजह घुम रहे लोगों को कोविड-19 के नियमों के प्रति जहां जागरूक किया गया वहीं लोगों को बेवजह बाजारो में ना घूमने को लेकर भी जानकारी दी गई।

रूट मार्च के दौरान लोगों से पुलिस द्वारा अपील की गई के कर्फ्यू के नियमों का पालन किया जाए और बाजारों में फालतू ना घुमा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाकर रखें ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...